परमेश्वर सर्वशक्तिमान

परमेश्वर सर्वशक्तिमान हैं परमेश्वर का गुण-05 Omnipotence of God-Hindi/ sarvshaktman Parmeshwa

परमेश्वर सर्वशक्तिमान का अर्थ क्या हैं

परमेश्वर सर्वशक्तिमान हैं इसको जाने से पहले ये जाने कि सर्वशक्तिमान  का अर्थ क्या हैं  इस बात को जानना हमारे लिए बहुत जरूरी हैं “सर्व” का अर्थ है “सब कुछ” और शक्तिमान का अर्थ है सबसे ज्यादा सामर्थ वाला । जिसका अर्थ ये हुआ कि परमेश्वर सबसे चीजों पर शक्तिमान हैं।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के बार में बाइबल क्या बताती हैं

खुदा सब कुछ कर सकता है जो भी चाहे। उसे कोई भी रोक नहीं सकता। हिन्दी बाइबल में ये शब्द 57 बार मिलता हैं । परंतु English बाइबल में ऐसा कोई भी शब्द नहीं हैं परंतु हमको Almighty शब्द मिलता हैं। जिसका हिन्दी में सर्वशक्तिमान करके अनुवाद किया गया हैं। अब हम देखेंगे कि बाइबल परमेश्वर के इस गुण के बारे में क्या सिखाती है।( उत्पति 18:14;  अय्यूब 42:2; गिनती 11:23; मत्ती 19:26; प्रकाशितवाक्य 1:8; 4:8;11:17;19:6)।

परमेश्वर खुद इसकी गवाही देता हैं

उत्पति 17:1 इस जगह में परमेश्वर खुद कहते है कि मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ। यहाँ पर खुद बाइबल जो  खुदा का वचन हैं उसी में खुद जीवित परमेश्वर ने बताया है कि वो कौन है

परमेश्वर की सामर्थ सारी रचना पर हैं

खुदा ने इस सारी सृष्टि को अपने मुह के वचन से ही बना दिया।  (उत्पति 1:1; भजन 33:6-9; कुलुसियों 1:17ब; इब्रानीयों 1:3)। हम देखते है खुदा की सर्वशक्तिमान को मनुष्य के संबंध में कि कैसे खुदा ने आदम को अपने हाथों से रचा और उसके अंदर जीवन का सांस फूँक दिया, ( उत्पति 1:27)। खुदा की सर्व सामर्थ के बारे में सबसे अच्छा और सबसे साफ हमे कायनात की रचना ही में देखने को मिलता है। खुदा ने कहा और वैसा होता चला गया। खुदा को सृष्टि कि रचना के लिए किसी भी औजार या किसी व्यक्ति कि जरूरत नहीं पड़ी जैसे हमे होती है। (भजन 33:6)।

परमेश्वर सर्वशक्तिमान

हमारे रोज के जीवन में खुदा की सामर्थ काम करती हैं

खुदा की सामर्थ हमारे जीवन के हर पहलू में वास करती हैं।  खुदा की सामर्थ हमारे रोज के कामों को निर्धारित करती हैं; हमारे जीवन का कोई भी काम खुदा की सामर्थ से बाहर नहीं होता हैं।  उत्पति 45:4-8; निर्गमन 4:11; दानिय्येल 4:17, 25, 32, लुका 12:20; प्रेरितों 12:21-24; इब्रानीयों 1:4)।

परमेश्वर सर्व शक्तिमान है वही है जो संसार कि सारी सरकारें है उनको बनाता है। परमेश्वर उन्हे अपनी योजना और अपनी उदेश्य के अनुसार उपयोग करता है।( दनीयएल 2:21)। यीशु मसीह ने भी इस बात को पिलातूस से कहा था कि तुमको ये अधिकार सर्वशक्तिमान खुदा की ओर से मिला है (यूहन्ना 19:11)

खुदा की सामर्थ मौत के ऊपर भी काम करती हैं

परमेश्वर सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं। तो इसका अर्थ हैं की परमेश्वर का मौत पर भी अधिकार हैं।  मौत खुदा की सामर्थ से बाहर नहीं हैं। इस बात को पूरी दुनिया पर खुदा ने तब प्रगट किया जब परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र यीशु मसीह को मुरदों में से तीसरे दिन जीवित किया था। प्रभु यीशु मसीह का जी उठना ही हमारे विश्वास की नींव हैं। (प्रेरितों के काम 2:24)

पौलुस ने हमको कुरिनथियों की पत्री में बताता हैं, कि जैसे खुदा ने अपने पुत्र यीशु मसीह को मुरदों में से जीवित किया वैसे ही हम भी, अगर मर जाते हैं तो जीवित किये जाएंगे। तो हम यहाँ पर देखते हैं कि खुदा  की सामर्थ मौत के ऊपर भी हैं। (1 कुरि 6:14)

अब हम थोड़ा सा इसको ज्यादा देखने की कोशिश करेंगे। और समझने का प्रयास करेंगे कि खुदा की सर्व सामर्थ क्या है?

परमेश्वर सर्वशक्तिमान हैं

परमेश्वर की सामर्थ के प्रमाण क्या हैं?

अभी तक हमनें खुदा की सामर्थ के बारे देखा हैं। अब हम खुदा की सामर्थ के कुछ प्रमाणों को देखनेगे।

खुदा ने सब कुछ खुद बनाया हैं

सबसे पहले हमें ये जानने कि जरूरत है कि खुदा को कुछ भी करने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं है। तभी तो परमेश्वर सर्वशक्तिमान परमेश्वर है। और खुदा को किसी की भी सलह की जरूरत नहीं है। जैसा की अय्यूब 42:2 में अय्यूब परमेश्वर के बारे में कहता है कि मैं जानता हूँ कि तू सब कुछ कर सकता है। अय्यूब भी खुदा की सर्व सामर्थ को स्वीकार करता है।

खुदा सारी सृष्टि को संभालता हैं

परमेश्वर सर्वशक्तिमान का प्रमाण हमे इस सृष्टि की मौजूदगी से भी मिलती है। मान लीजिए, लिए अपने कुछ बनाया तो उसकी देखरख करना भी आपकी ही जिम्मेदारी है। उसी तरह से जब परमेश्वर ने इस कायनात को बनाया है। तो तब से लेकर अब तक सारी सृष्टि मौजूद है। जो कि परमेश्वर सर्वशक्तिमान का एक और प्रमाण है। खुदा  ही है जिसने पृथ्वी की नेव को समुन्द्र पर रख है। परमेश्वर ही है जिसने अपनों सामर्थ से समुन्द्र को बांध कर रखा है। खुदा  ही है जो आकाश में तारों को थामे रखता है कि उनमें से कोई भी नीचे नहीं गिरता। (नीतिवचन 8:29 ; भजन 104:5 )

खुदा के गुण एक साथ काम करते हैं

एक बात और की परमेश्वर के सारे गुण आपस मे मिले हुऐ है। परमेश्वर का कोई भी गुण एक दूसरे से बड़ा या छोटा नहीं है। परमेश्वर के सारे गुण एक समान है। यदपि परमेश्वर सर्वशकितमान है वह ऐसा कुछ नहीं करेगा जो खुदा के दूसरे गुणों का विरोध करे। जैसे खुदा पवित्र परमेश्वर है तो खुदा बुराई नहीं कर सकता। हम इस बात को बहुत अच्छे से समझने कि जरूरत है। खुदा झूठ नहीं बोल सकता क्योंकि परमेश्वर सच है (तीतुस 1:2; इब्रानीयों 6:18)।

खुदा विश्वासियों का ख्याल रखता हैं

अब जब परमेश्वर सर्वशक्तिमान है तो हमे हमेशा इस बात का विश्वास है कि हमारा परमेश्वर सर्वशक्तिमान खुदा हमेशा हमारे साथ हमारी मुश्किलों में जब कोई भी हमारे साथ नहीं होता (भजन 46:1)। खुदा ही इस बात का फैसला करते है कि हम सुबह से घर निकलेगे या नहीं। क्योंकि परमेश्वर सर्वशक्तिमान खुदा ही है जो हमेशा ही सब को अपने नियंत्र में रखता है। हमारा सर्व शक्तिमान परमेश्वर ही है। जिसने हमारे उद्धार के कार्य को किया है (इफिसियों 2:8-10)

परमेश्वर सर्वशक्तिमान है लेकिन कुछ बातें जो परमेश्वर नहीं कर सकता। खुदा का सब पर अधिकार हैं। उसकी सामर्थ सब पर है। परतू इसका अर्थ ये नहीं है कि खुदा के मन में जो आएगा वो खुदा करेगा। इस बात के बारे में और ज्यादा जानने के लिए मैंने जो पहले लेख लिखा था 15 बातें जो परमेश्वर नहीं कर सकता को पढे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

दिन 24: शैतान का छद्म रूप – ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप 2 Corinthians 11:14 (Angel of Light)

दिन 24: शैतान का छद्म रूप – ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप 2 Corinthians 11:14 (Angel of Light)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 2 कुरिन्थियों 2 Corinthians 11:14 11:14-15, मत्ती 7:15, 1 यूहन्ना 4:1 मुख्य विषय: आत्मिक धोखेबाजी, भटकाने वाली शक्तियाँ और आत्मिक विवेक

2 Peter 2:4 (The Fate of Fallen Angels) 2 पतरस 2:4, गिराए गए स्वर्गदूत, Fallen Angels in Bible, Girae gaye Swargdoot, Jude 1:6 Hindi, दिन 23 देवोशनल हिन्दी

दिन 23: गिराए गए स्वर्गदूत – जिन्होंने अपना पद छोड़ दिया | 2 Peter 2:4 (The Fate of Fallen Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 2 पतरस 2:4, यहूदा 1:6, मत्ती 25:41 मुख्य विषय: ईश्वरीय न्याय की पवित्रता, विद्रोह का गंभीर परिणाम और स्वर्गदूतों की जवाबदेही

Revelation 12:7-9 प्रकाशितवाक्य 12:7-9, स्वर्ग में युद्ध, War in Heaven Hindi, Michael and the Dragon, Shaitan ka Patan, दिन 22 देवोशनल हिन्दी

दिन 22: स्वर्ग में युद्ध – मीकाएल और अजगर का युद्ध | Revelation 12:7-9 (The War in Heaven)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): प्रकाशितवाक्य Revelation 12:7-9, दानिय्येल 10:13, यहूदा 1:9 मुख्य विषय: ब्रह्मांडीय संघर्ष, शैतान का पतन और ईश्वरीय सामर्थ्य की विजय स्वर्गदूतों के

1 पतरस 1:12, स्वर्गदूतों की उत्सुकता, Desiring to Look Into in Hindi, Angels and Salvation Hindi, 1 Peter 1:12 Hindi, दिन 21 देवोशनल हिन्दी

दिन 21: वे हमारे उद्धार को गहराई से देखते हैं – स्वर्गदूतों की उत्सुकता | 1 पतरस 1:12 1 Peter 1:12 (Angels and Salvation)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 पतरस 1:12, इफिसियों 3:10, लूका 15:7 मुख्य विषय: स्वर्गदूतों का विस्मय, ईश्वरीय अनुग्रह का अद्वितिय रहस्य और मसीह में मनुष्य

1 कुरिन्थियों 6:3, स्वर्गदूतों का न्याय, Christian Authority in Hindi, Believers Judge Angels, 1 Corinthians 6:3 Hindi, दिन 20 देवोशनल हिन्दी

दिन 20: स्वर्गदूतों का न्याय करना – मसीहियों का भविष्य का अधिकार | 1 कुरिन्थियों 6:3

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 कुरिन्थियों 6:3, यहूदा 1:6, प्रकाशितवाक्य 20:4 मुख्य विषय: विश्वासियों का स्वर्गीय पद, न्याय का अधिकार और मसीह के साथ सह-उत्तराधिकारी