परमेश्वर सर्वज्ञानी परमेश्वर के गुण

परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं- परमेश्वर के गुण भाग-06 Omniscience of God-Hindi/ Parmeshwar Sarvgyani hain

परमेश्वर सर्वज्ञानी है इसका क्या अर्थ हैं?

परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं इसका अर्थ क्या हैं सर्व का अर्थ तो मैंने आपको पीछे लेख सर्वज्ञानी परमेश्वर  में बता दिया हैं तो सर्वज्ञानी का अर्थ इस प्रकार से हुआ; “वह जिसे सब बातों की जानकारी या ज्ञान है” सर्वज्ञानी होना परमेश्वर के गुणों में से एक गुण हैं मतलब परेश्वर को हर चीज का ज्ञान है। परमेश्वर से कुछ भी छिपा हुआ नहीं हैं। परमेश्वर की जानकारी के बीना कुछ भी नहीं होता। 

परमेश्वर सर्वज्ञानी होना सिर्फ परमेश्वर तक ही सीमित नहीं हैं। बल्कि पिता परमेश्वर, पुत्र परमेश्वर, और पवित्र आत्मा परमेश्वर तीनों ही के गुण परमेश्वर के गुण के समान हैं बल्कि पिता परमेश्वर, पुत्र परमेश्वर, और पवित्र आत्मा परमेश्वर तीनों ही के  गुण परमेश्वर के गुण के समान  हैं

परमेश्वर सर्वज्ञानी परमेश्वर के गुण

परमेश्वर सर्वज्ञानी है इसके प्रमाण क्या हैं?

मनुष्य का ज्ञानवान होना

इन दिनों में हम परमेश्वर के सर्व गुणों पर अध्ययन कर रहे है। और आज हम दूसरे सर्व गुण यानि के परमेश्वर सर्वज्ञानी है पर आ चुके है। परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं इसका सबसे बड़ा सबूत या प्रमाण हम खुद है।हमारी मानवजाति में एक बात सबसे महत्वपूर्ण है और वह बात हमको बाकी सबसे अलग करती है। और वह हर एक इंसान को दूसरे इंसान से भी अलग अलग करती है वो है “ज्ञान”। हम में और जानवर में ज्ञान का ही एक सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फर्क है।

इस सारी कायनात में जहां जहां ज्ञान पहुंचा। वहाँ वहाँ मनुष्य के जीवन में बहुत सारे बदलाव आये है। हम शिक्षा प्राप्त करते है। और इसके द्वारा हम अपने ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करते है ताकि हम सब कुछ जान सके। और आज के मनुष्य ने इतना ज्यादा ज्ञान हासिल कर लिया है। पर फिर भी वो संतुष्ट नहीं है।

क्योंकि मनुष्य जितना भी ज्ञान हासिल करले वो कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। मेरे ये सब कहने का तात्पर्य यह है कि जब हम इतने ज्ञानवान है तो हमारा बनाने वाला कितना ज्ञानवान होगा।

बाइबल बताती है कि परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं

परमेश्वर सर्वज्ञानी है। जिसका अर्थ है कि परमेश्वर सब कुछ जानता है (1 यूहन्ना 3:20) परमेश्वर के ज्ञान से बाहर कुछ भी नहीं है। सब कुछ जो हो रहा है वो परमेश्वर के ज्ञान में हो रहा है। आपका भी इस लेख को पढ़ना भी परमेश्वर के ज्ञान में है। परमेश्वर के लिए कुछ भी भूतकाल, वर्तमान काल, और भविष्यकाल नहीं है। परमेश्वर के सामने सब कुछ वर्तमान है। और सब कुछ साफ है। (भजन 147:5; यहूना 21:17; इब्रानीयों 4:12-13; 1 यहूना 3:20 )

परमेश्वर हमारे बारे में जानता हैं

परमेश्वर हमारे भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यकाल को एक साथ देखता है। परमेश्वर सिर्फ हमारे बारे में ही नहीं बल्कि उनके बारे में भी जानता है जो हमारे आस पास हैं । परमेश्वर जानता है कि कब एक छोटी चिड़िया गिरती है और कब और कितने हमारे सिर के बाल गिरते है ( मत्ती 10:29-30)।

भजन 139:1-4  इस भजन में दाऊद कहता हैं तू ने मुझे जाँचकर जान लिया है, मेरे उठने और बैठने के बारे में आप अच्छे से जानते हैं। आप से कुछ भी नहीं छिपा हैं। यहाँ तक कि मन में आने वाले विचार भी परमेश्वर को मालूम हैं।

नीतिवचन 15:23 में सुलेमान बताता है कि परमेश्वर की आँखें अच्छे और बुरे दोनों मनुष्यों पर लगी रहती है। यानि के परमेश्वर से कोई भी छिप नहीं सकता। आप चाहे अच्छे या बुरे हो। परमेश्वर की नजर में हमेशा बने रहेंगे। परमेश्वर सर्वज्ञानी है और परमेश्वर के ज्ञान मे सब कुछ हैं ।

राजा सुलेमान इसको बहुत अच्छे से बताता है कि परमेश्वर, सिर्फ परमेश्वर ही है मनुष्य के दिलों को जानता है ( 1 राजाओं 8:39)। पवित्रशास्त्र बार बार इस बात को बताता है कि परमेश्वर सर्वज्ञानी है  (1 शमूअल 10:2; 1 राजाओं 13:1-4; 2 राजाओं 8:12; प्रेरितों 2:23; 4:27-28)।

परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं

परमेश्वर हमारे भविष्य को जानता हैं

परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं। कुछ लोग ऐसा विचार रखते हैं कि परमेश्वर का ज्ञान दिन प्रति दिन बढता रहता। आज परमेश्वर को कुछ मालूम नहीं था। पर आप ने आज कुछ प्रार्थना  किया जिस वजह से अपने परमेश्वर को उस बात का ज्ञान मिल गया। ऐसा कुछ भी नहीं हैं। परमेश्वर का ज्ञान सम्पूर्ण हैं। परमेश्वर के ज्ञान के में कुछ भी कमी नहीं हैं।परमेश्वर सब बातों को एक ही क्षण में जानता हैं।

यीशु मसीह के जीवन से हम इसको देख सकते हैं

परमेश्वर ने अपने सर्वज्ञान में लाखों करोड़ों साल पहले, इस सृष्टि की उत्पति से पहले ही यीशु मसीह के बारे में ठहराया था। कि हम लोग पाप करेंगे। और परमेश्वर अपने पुत्र यीशु मसीह को जगत में देहधारण करके भेजेगा। और यीशु मसीह हमारे पापों के लिए कलवारी के क्रूस पर कुर्बान होगा। और तीसरे दिन मुरदों में से जीवित किया जाएगा। ये सब कुछ बहुत पहले से ही परमेश्वर के ज्ञान में था।

ये सब आदम के पाप से शुरू नहीं हुआ था।बल्कि ये सब परमेश्वर के ज्ञान में सब कुछ पहले से ही हो चुका है(1 पतरस 1:20)। परमेश्वर ने पुराने नियम के भविष्यवक्ताओं कोभी इस बारे में बताया था। परंतु वह एक भविष्यवाणी के तौर पर था। लेकिन परमेश्वर ने अपनी योजना को मानवजाति पर प्रगट किया हैं।

एक छोटे से उधारण से आप इसको समझ पाएंगे।  मैं इसको बहुत ही प्रचलित आयात से आपके सामने रखूँगा। यशायाह की किताब 7:14 में परमेश्वर ने यशायाह को बताया था। कि एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र को पैदा करेगी।परमेश्वर ने अपनी योजना का एक हिस्सा मानव जाति पर प्रगट किया।तो यीशु मसीह के जीवन में जो घटनाएँ घटी वो कोई इत्तफाक से नहीं था। बल्कि सब कुछ परमेश्वर के ज्ञान में था। इस से पता चलता हैं कि परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं।

परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं

यूसुफ के जीवन से

उत्पति की किताब में हमें यूसुफ नामक एक मनुष्य की कहानी मिलती हैं वह अपने पिता याकूब जिसे इस्राइल के नाम से भी जाना जाता हैं। यूसुफ अपने पिता का बहुत प्यारा बेटा थे।  परंतु उसके भाई उससे नफरत करने लगे थे। और उन्होंने ने योजना बना कर यूसुफ को गुलाम होने के बेच दिया। और यूसुफ मिस्र देश में गुलामी करने लगा। जब वह अपने काम को कर रहा था तब उसके मालिक की पत्नी ने यूसुफ पर ये इल्जाम लगाया कि ये मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम करना चाहता था

उसे बाद यूसुफ को जेल में दल दिया गया। और यूसुफ काफी समय तक जेल में रहा। कुछ घटनाओ के बाद यूसुफ मिस्र देश का प्रधानमंत्री बना। उसके बाद उस पूरे इलाके में अकाल पड़ा और फिर काफी समय अपने भाइयों को जिन्होंने उसे बेचा था अनाज दिया। जब उसके भाइयों को पता चल कि वह यूसुफ है तो डर गए।

लेकिन युसूफ ने उनको बताया कि ये सब परमेश्वर ने किया। परमेश्वर को मालूम था कि आगे क्या होगा। इसलिए परमेश्वर ने मेरे साथ ऐसा होने दिया। (उत्पति 45:5) यूसुफ ने जान लिया था कि परमेश्वर सर्वज्ञानी परमेश्वर हैं। जो कुछ भी यूसुफ के जीवन मे हो रहा हैं। वो सब कुछ परमेश्वर की जानकारी में ही हो रहा है।

विश्वासियों के लिए उम्मीद

  • परमेश्वर सर्वज्ञानी हैं और परमेश्वर एक विश्वासी के भविष्य जानता हैं। और वह आपके सारे पापों को भी जानता हैं। तो एक विश्वासी को अपने भविष्य के लिया चिंता नहीं करनी चाहिए। अगर आप परमेश्वर की इच्छा के अनुसारे चलते हैं और उसके वचन के अनुसार चलते हैं तो सब बातें आपके लिए भलाई को ही पैदा करेंगी (रोमियों 8:28)
  • परमेश्वर सर्वज्ञानी है परमेश्वर को मालूम है कि आपके जीवन मे क्या चल रहा हैं। एक विश्वासी होने के नाते आपको इस बात का निश्चय होना चाहिए। कि परमेश्वर को आपके जीवन के बारे सब पता हैं और वह आपको किसी भी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा जिसको एक विश्वासी सहन नहीं कर सकता। (1 कुरिनथियों 10:13)

परमेश्वर ही है जो हमारे ज्ञान का स्रोत है। और हमे संतुष्टि परमेश्वर के पास से ही मिल सकती है। जैसा यीशु मसीह ने कहा है, परमेश्वर हमारे मांगने से पहले ही जानता हैं, परमेश्वर के सर्व ज्ञानी होंने के कारण हम हमेशा इस बात का विश्वास है कि एक विश्वासी जन हमेशा परमेश्वर की योजना में हैं

हम सबने पाप किया और परमेश्वर से दूर हो चुके थे। हमारे काम और हमारे विचार सब जो कुछ हम करते है वो सब परमेश्वर के खिलाफ ही है। और परमेश्वर को मालूम था और है कि ऐसा ही होगा। इसीलिए परमेश्वर ने आपके और मेरे उद्धार, पापों की क्षमा, आपके और मेरे पापों का दंड अपने बेटे मसीह यीशु  के बलिदान के द्वारा दूर किया है। सचमुच में हमारा परमेश्वर बहुत ही महान है।

आज आपके पास समय हैं कि आज यीशु को अपने उद्धारकर्ता या मुक्तिदाता के रूप में कबूल करें। विश्वास करें कि यीशु मसीह का बलिदान के द्वारा ही आप अपने सारे पापों से क्षमा प्राप्त कर सकते हैं। इस बात पर विश्वश करे कि यीशु मसीह मेरे ही पापों के लिए क्रूस पर कुर्बान हुया और कब्र में रखा गया। और परमेश्वर ने उसे मुरदों में से तीसरे दिन जीवित किया। इस लेख को आगे भी शेयर करें ताकि दूसरे मसीह भाई-बहन यीशु मसीह और परमेश्वर के बारे में जान सकें। परमेश्वर के गुणों के बारे और ज्यादा जानने के लिए यहाँ टच करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

1 Thessalonians 4:16 (The Archangel's Call and Trumpet)

दिन 26: मसीह के आगमन की घोषणा – प्रधान दूत का शब्द और तुरही 1 Thessalonians 4:16 (The Archangel’s Call and Trumpet)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 थिस्सलुनीकियों 1 Thessalonians 4:16, मत्ती 24:31, 1 कुरिन्थियों 15:52 मुख्य विषय: द्वितीय आगमन, स्वर्गीय उद्घोषणा और पुनरुत्थान की महान विजय

Matthew 13:41-42(Angels of Judgment) मत्ती 13:41-42 के अनुसार अंत के समय में स्वर्गदूत कैसे 'गेहूं' और 'जंगली दाने' को अलग करने का गम्भीर और निर्णायक कार्य करेंगे।

दिन 25: न्याय के दूत – कटनी के समय गेहूं और जंगली दाने अलग करना Matthew 13:41-42(Angels of Judgment)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): मत्ती Matthew 13:41-42, मत्ती 13:49-50, प्रकाशितवाक्य 14:15-16 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, अलगाव की प्रक्रिया और स्वर्गदूतों की निर्णायक भूमिका स्वर्गदूतों के

दिन 24: शैतान का छद्म रूप – ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप 2 Corinthians 11:14 (Angel of Light)

दिन 24: शैतान का छद्म रूप – ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप 2 Corinthians 11:14 (Angel of Light)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 2 कुरिन्थियों 2 Corinthians 11:14 11:14-15, मत्ती 7:15, 1 यूहन्ना 4:1 मुख्य विषय: आत्मिक धोखेबाजी, भटकाने वाली शक्तियाँ और आत्मिक विवेक

2 Peter 2:4 (The Fate of Fallen Angels) 2 पतरस 2:4, गिराए गए स्वर्गदूत, Fallen Angels in Bible, Girae gaye Swargdoot, Jude 1:6 Hindi, दिन 23 देवोशनल हिन्दी

दिन 23: गिराए गए स्वर्गदूत – जिन्होंने अपना पद छोड़ दिया | 2 Peter 2:4 (The Fate of Fallen Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 2 पतरस 2:4, यहूदा 1:6, मत्ती 25:41 मुख्य विषय: ईश्वरीय न्याय की पवित्रता, विद्रोह का गंभीर परिणाम और स्वर्गदूतों की जवाबदेही

Revelation 12:7-9 प्रकाशितवाक्य 12:7-9, स्वर्ग में युद्ध, War in Heaven Hindi, Michael and the Dragon, Shaitan ka Patan, दिन 22 देवोशनल हिन्दी

दिन 22: स्वर्ग में युद्ध – मीकाएल और अजगर का युद्ध | Revelation 12:7-9 (The War in Heaven)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): प्रकाशितवाक्य Revelation 12:7-9, दानिय्येल 10:13, यहूदा 1:9 मुख्य विषय: ब्रह्मांडीय संघर्ष, शैतान का पतन और ईश्वरीय सामर्थ्य की विजय स्वर्गदूतों के