त्रिएकता (ट्रिनिटी) Trinity models

बाइबल क्या हैं 01 / Bible kya hain ?/ What is Bible?

बाइबल क्या हैं: एक परिचय

बाइबल क्या हैं ? अगर ये सवाल आप से पूछा जाए तो आप के पास भी बहुत सारे ऐसे जबाब होंगे | जो शायद आपको सही लगते हों ? क्या आप वास्तव में जानते है की बाइबल क्या है? इसके लेकर बहुत सारे लोग अपने अपने विचारों को रखते हैं| कोई बाइबल को पवित्र ग्रन्थ मानता है कोई भी इसका इनकार करता हैं | कोई कहता है कि ये तो अंग्रेजो की पवित्र किताब हैं | लेकिन का आप वास्तव में जानते है कि बाइबल क्या हैं ?

बाइबल क्या हैं

बाइबल यहूदी और ईसाइयों के धर्म ग्रन्थ है जिसको हिंदी में “पवित्र बाइबल” और अंग्रेजी में पवित्र बाइबल (Holy Bible) करके जाना जाता हैं | बाइबल को यहूदियों की भाषा को जानने वाले लोगो ने पवित्र आत्मा की प्रेरणा के द्वारा लिखा था | बाइबल यहूदी संस्कृति के मुताबिक लिखी गयी हैं |

बाइबल का अर्थ क्या हैं

बाइबल का अर्थ क्या हैं | ये भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है | बाइबल शब्द हमारी हिंदी भाषा का शब्द नही हैं | इस का मूल शब्द यूनानी भाषा  के शब्द “बिबलियस (biblious)”  से आया हैं | जिसका अर्थ होता है “किताबें” | क्योंकि बाइबल भी 66 किताबों का एक संग्रह हैं | जो परमेश्वर के बारे में और परमेश्वर के द्वारा किये गए महान उध्दार के बारे में बताते हैं |

बाइबल को किस भाषा में लिखा गया था |

आज हमारे पास बाइबल बहुत सारी भाषाओं में हैं लेकिन पहले ऐसा नही था | बाइबल की मूल भाषा आज की भाषा से अलग है और थी | बाइबल को तीन भाषाओं में लिखा गया हैं | इब्रानी भाषा, जो यहूदी समाज के लोगो की अपनी मात्र भाषा हैं |

दूसरी भाषा है अरामी भाषा, भाषा में बाइबल के कुछ हिस्सों को लिखा गया हैं | जैसे जब राजाओं को चिट्ठी लिखी गयी तो वो उस समय के राजा की भाषा में लिखी गयी थी | इस कारण बाइबल के कुछ हिस्से अरामी भाषा में हैं |

तीसरी भाषा, यूनानी भाषा (Greek language), बाइबल की पूरा नया नियम या नया करार यूनानी भाषा में लिखा गया है | क्योंकि जब सिकंदर महान के कारण उस समय में यूनानी भाषा बोल-चाल की भाषा बन गयी थी| अधिकतर जगहों में लोग यूनानी भाषा का ही प्रयोग करते थे | आज के समय में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता हैं| इस लिए प्रभु यीशु मसीह के चेलों ने जो पत्रियाँ या खत लिखे वो सब के सब यूनानी भाषा में थे |

बाइबल क्या हैं

इस तरह से बाइबल को तीन भाषाओं में लिखा गया है | आज हमारे पास जो बाइबल अंग्रेजी या आपकी मात्र भाषा में है | वह उसी बाइबल का अनुवाद हैं | क्योंकि परमेश्वर के लोगों ने बाइबल को हमारी समझ में आने वाली भाषा में अनुवाद किया। ताकि हम तक परमेश्वर का वह संदेश पहुंच सकें जो परमेश्वर ने सम्पूर्ण मानव जाति के लिए रखा हैं |    ****   ****

बाइबल के कितने भाग हैं |

बाइबल को दो भागो में बांटा गया है | जिनको हम पुराने नियम या पुराना करार और नए नियम या नए करार के नाम से जानते हैं|

पुराना नियम क्या हैं ?

अब तक आपको इतना तो पता चल ही चुका है बाइबल के दो भाग हैं | इस में अब आप पुराने नियम के बारे में सीखेंगे | पुराने नियम में क्या हैं | पुराना नियम में मूल रूप से यहूदियों या इस्राइल के लोगों का इतिहास है लेकिन उस इतिहास में हम परमेश्वर के कार्य को देख सकते हैं | पुराने नियम हमें बताता है किस तरह से इस संसार की सृष्टि हुई हैं | किस तरह से परमेश्वर ने इज़राइल देश को बनाया |

पुराना नियम हमको बताता हैं किस तरह से परमेश्वर ने इजराइल के लोगों को नियम (व्यवस्था) दी थी| जिस में उनको बताया गया था। कि उन्हें किस तरह से परमेश्वर की आराधना करनी है और किस तरह से उस देश में रहना हैं | इसी के साथ पुराने नियम में हम को इजराइल के राजों के बारे में और किस तरह के उन्होंने राज्य किया| उन राजाओं के पतन का कारण भी हम को बाइबल के पुराने नियम में साफ रीति से मिलता हैं

नया नियम क्या है ?

नए नियम में हमें प्रभु यीशु मसीह के जीवन के बारे में लिखा हुआ मिलता हैं | यीशु मसीह के जन्म और मृत्यु के बारे में मिलता हैं | इसके साथ साथ ही ने नियम हमको कलीसिया का इतिहास की किस तरह से कलीसिया की शुरुआत हुई, इसके बारे में भी मिलता हैं |

नए नियम में हमको कलीसिया के नियम और व्यवाहरिक सम्बन्धो के बारे में भी मिलता हैं | नए नियम की आखिरी और बाइबल की आखिरी किताब प्रकाशित वाक्य में आने समय में क्या होगा इसके बारे में बताया गया है |

बाइबल में कुल कितनी किताबे हैं ?

बाइबल में कुल मिलकर 66 किताबे हैं | जिन में से 39 किताबे पुराने नियम में और 27 किताबे नए नियम में हैं |

बाइबल में कुल कितने अध्याय और आयतें हैं ?

बाइबल में कुल अध्याय 1189 है | जिनमे 31,102 आयतें हैं | इन में से पुराने नियम में 23,145 और नए नियम में 7.957 इतनी आयतें हैं

बाइबल की सबसे बड़ी और छोटी किताब कौन-सी हैं

बाइबल की सबसे बड़ी किताब का भजन सहिंता है जिसमें 150 भजन हैं, जिनमें 2,461 आयतें है ( ये पुराने नियम की किताब हैं ) | नए नियम की सबसे बड़ी किताब लुका रचित सुसमाचार है जिस में 24 अध्याय है जिनमे 1,151 आयतें हैं |

बाइबल की सबसे छोटी किताब 3 यूहन्ना की पत्री हैं जिस में कुल 13 आयतें हैं जिन में कुल 299 शब्द है (केजेवी बाइबल के अनुसार) और ये नए नियम की भी सबसे छोटी किताब हैं | पुराने नियम की सबसे छोटी किताब का नाम ओबद्याह है जिस में 21 आयतें है जिस में कुल 670 शब्द हैं |

बाइबल क्या हैं

बाइबल की मजेदार बाते जो शायद आप न जानते हो |

  1. बाइबल दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब हैं
  2. बाइबल दुनिया की सबसे ज्यादा चोरी की जाने वाली किताब भी हैं
  3. बाइबल दुनिया की सबसे ज्यादा अनुवाद की जाने वाली किताब है
  4. बाइबल दुनिया की सबसे विवादित किताब है
  5. बाइबल को लगभग 1500 सालो में लिखा गया

अगर आपको भी कोई और जानकारी बाइबल के बारे में मालूम है तो नीचे comment में लिख दें | परमेश्वर के बारे में यहाँ पर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

Hebrews 1:4-6 (Jesus Superior to Angels)

दिन 29: यीशु स्वर्गदूतों से श्रेष्ठ है – इकलौता पुत्र और उसकी श्रेष्ठता  Hebrews 1:4-6 (Jesus Superior to Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): Hebrews 1:4-6, फिलिप्पियों 2:9-11, कुलुस्सियों 1:15-17 मुख्य विषय: मसीह की सर्वोच्चता, सृजनहार बनाम सृष्टि और स्वर्गदूतों की आराधना का केंद्र स्वर्गदूतों

दिन 28: स्वर्गदूतों की भाषा – प्रेम के बिना सब व्यर्थ है 1 Corinthians 13:1 (The Language of Angels)

दिन 28: स्वर्गदूतों की भाषा – प्रेम के बिना सब व्यर्थ है 1 Corinthians 13:1 (The Language of Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 Corinthians 13:1, 2 कुरिन्थियों 12:4, प्रकाशितवाक्य 5:11-12 मुख्य विषय: आत्मिक वरदानों की सीमा, स्वर्गदूतों की बोली और मसीही प्रेम की

Revelation 16:1-17 (The Seven Bowls of Wrath) परमेश्वर का न्याय, Seven Bowls of Wrath, Revelation 16 Hindi, Swargdoot aur Saat Katore

दिन 27: स्वर्गदूत और सात कटोरे – परमेश्वर के न्याय का क्रियान्वयन Revelation 16:1-17 (The Seven Bowls of Wrath)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): Revelation 16:1-17, प्रकाशितवाक्य 15:1, 6-7 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, परमेश्वर का पवित्र प्रकोप (Wrath) और स्वर्गदूतों की अचूक आज्ञाकारिता स्वर्गदूतों के

1 Thessalonians 4:16 (The Archangel's Call and Trumpet)

दिन 26: मसीह के आगमन की घोषणा – प्रधान दूत का शब्द और तुरही 1 Thessalonians 4:16 (The Archangel’s Call and Trumpet)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 थिस्सलुनीकियों 1 Thessalonians 4:16, मत्ती 24:31, 1 कुरिन्थियों 15:52 मुख्य विषय: द्वितीय आगमन, स्वर्गीय उद्घोषणा और पुनरुत्थान की महान विजय

Matthew 13:41-42(Angels of Judgment) मत्ती 13:41-42 के अनुसार अंत के समय में स्वर्गदूत कैसे 'गेहूं' और 'जंगली दाने' को अलग करने का गम्भीर और निर्णायक कार्य करेंगे।

दिन 25: न्याय के दूत – कटनी के समय गेहूं और जंगली दाने अलग करना Matthew 13:41-42(Angels of Judgment)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): मत्ती Matthew 13:41-42, मत्ती 13:49-50, प्रकाशितवाक्य 14:15-16 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, अलगाव की प्रक्रिया और स्वर्गदूतों की निर्णायक भूमिका स्वर्गदूतों के