पवित्र आत्मा कैसे पायें

पवित्र आत्मा कैसे पायें/ Pavitr Aatma Kaise Payein / How to get Holy Spirit-15

पवित्र आत्मा कैसे पायें ;

पवित्र आत्मा को पाने के लिए आज के समय में बहुत सारी विधियां हैं। लोगो पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त होगी इसके लिए बहुत सारी बातें बताते हैं| जिनको लेकर अधिकतर विश्वासी बहुत-ही ज्यादा उलझन में पड़े हैं|  पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए आज के विश्वासियों को गुमराह किया जा रहा हैं| तो इस मुद्दे को लेकर आज मैं इस लेख को लिखने जा रहा हूँ| ताकि आपको अच्छे से समझ सकें कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त कर सकते हैं|

पवित्र आत्मा कैसे पायें

पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें: गलत शिक्षा

आज बहुत सारे लोग इस बात को लेकर कि पवित्र आत्मा को कैसे प्राप्त कर सकते हैं | कुछ इस तरह की बात को सिखाते  हैं कि उन्हें 40 दिन के उपवास रख कर प्रार्थना करना हैं| तभी उनको पवित्र आत्मा प्राप्त होगा| वे ऐसा इस कारण सीखते हैं|  क्योंकि जब यीशु मसीह ने अपने चेलों को येरूशलेम में रह कर प्रार्थना करने और इंतजार करने के लिए कहा था| जिसे आप प्रेरितों के काम 1 अध्याय में पढ़ सकते|  लगभग 120 लोग वहाँ पर मौजूद थे|  वे प्रार्थना कर रहे थे| उसके बाद उन्होंने एक प्रेरित को चुना और 12 की गिनती में शामिल किया|  उसके बाद जब पिन्तेकुस्त का दिन आया| उस दिन उन्होंने पवित्र आत्मा को पाया था |

इस बात को भी समझने का यत्न करते हैं|  जब प्रभु यीशु मसीह ने प्रेरितों को कहा था लेकिन प्रभु यीशु मसीह ने ये नहीं कहा था कि पवित्र आत्मा पाने के लिए प्रार्थना करना हैं| प्रभु बस इंतजार करने के लिए कहा| क्योंकि पवित्र आत्मा अभी तक सदा के लिये आया नहीं था| इसीलिए प्रभु यीशु मसीह ने चेलों को एक जगह पर जमा होकर रहने के लिए कहा था| लेकिन प्रभु यीशु मसीह ने कभी नहीं सिखाया कि पवित्र आत्मा को पाने के लिए प्रार्थना करने की जरूरत हैं|

अगर कोई आप से कहता है कि आपको प्रार्थना करना पड़ेगा पवित्र आत्मा को पाने के लिए तो आप समझ जायें ये बाते परमेश्वर के वचन के मुताबिक नहीं हैं| क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने प्रार्थना करना सिखाया लेकिन पवित्र पाने के लिए प्रार्थना करने के लिए नहीं कहा| तो सवाल ये आता हैं कि फिर इस तरह की शिक्षा कहा से आई हैं तो उसको हम सबसे पहले समझेंगे ताकि आपको ये स्पष्ट हो जाए कि बाइबल इस के बारे में क्या बताती हैं|

लुका के सुसमाचार में जब प्रभु ने प्रार्थना के बारे में सिखाया था तब प्रभु यीशु मसीह ने यीशु मसीह ने प्रार्थना के बारे में सिखाया था|  तब प्रभु यीशु मसीह ने एक बात कही थी जिसके कारण ये शिक्षा पैदा हुई हैं|

“लुका 11:13 अत: जब तुम बुरे होकर अपने बच्‍चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो स्वर्गीय पिता अपने माँगनेवालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।”  इस लिए बहुत सारे लोग सोचते हैं कि पवित्र आत्मा को पाने के लिए प्रार्थना करने की जरूरत हैं|  तो अब इस आयत को सही रीति से समझने का प्रयास करेंगे| क्योंकि हमारे और इस्राइल के संस्कृति के बीच एक बहुत बड़ा अंतर हैं| इसलिए बहुत बार इस आयात को सही आयत से समझ नहीं पाते हैं| इसलिए उन सब बातों को हम को ध्यान में रखते हुए बाइबल के लेखक के समझने को प्रयास करेंगे|

जब प्रभु यीशु मसीह ने प्रार्थना के बारे में समझा रहे थे| तब प्रभु यीशु मसीह ने दैनिक जीवन का उदाहरण देते हुए उनको समझाते हैं कि तुम इस संसार में बुरे हो लेकिन अपने बच्चों को सबसे अच्छी चीजें देना चाहते हो| परंतु तुम्हारा आसमानी बाप तो धर्मी है तो फिर वह उनको अच्छी वस्तु क्यों नहीं देगा; मतलब वह उनको सबसे अच्छी वस्तु देगा और परमेश्वर की तरफ से सबसे अच्छी वस्तु पवित्र आत्मा हैं | यीशु मसीह ने यहाँ पर पवित्र आत्मा का शब्द का उपयोग क्यों किया |

क्योंकि उस समय में लोग मानते थे कि पवित्र आत्मा अब नहीं आता हैं वह सिर्फ परमेश्वर के कुछ पवित्र और चुने हुए लोगों पर ही आता हैं| परंतु यहाँ पर यीशु मसीह ने उनको बताया कि परमेश्वर अपने लोगों को पवित्र आत्मा देगा| इसके साथ ही परमेश्वर अपने लोगों की प्रार्थना सुनेगा और उसका अपने लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा|

लेकिन यहाँ प्रभु यीशु मसीह पवित्र आत्मा के बारे में प्रार्थना करने के लिए नहीं कह रहा हैं बल्कि वह प्रार्थना पर जोर देते हुए इस बात को बता रहें हैं कि कैसे परमेश्वर धर्मी हैं अपने प्रार्थना करने वालों को हमेशा उनकी जरूरत के मुताबिक उत्तर देता हैं|

तो फिर से सवाल आता हैं कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें| अगर पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना या उपवास रखने की जरूरत नहीं हैं|

पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें: बाइबल के मुताबिक

ऊपर आप ने सीखा कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें इस बात को लेकर बहुत सारी गलत धारणाएँ हैं| उसको आप सीख चुके हैं कि कैसे वो सारी बातें इस बात को नहीं सिखाती कि पवित्र आत्मा के प्रार्थना करना जरूरी हैं|

बाइबल में कुछ ऐसे पद हैं जो बताते हैं पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें और पवित्र आत्मा कब मिलता हैं| तो उन पदों को समझते हुए आप जान पाएंगे कि बाइबल पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें इस बात को बहुत अच्छे से समझाती हैं|

पवित्र आत्मा कैसे पायें

“इफिसियों 1:13 और उसी में तुम पर भी, जब तुम ने सत्य का वचन सुना जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है और जिस पर तुम ने विश्‍वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी”

इस आयात में हम पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त करें| इस आयात को आप ध्यान से तोड़ कर पढ़ेंगे तब आपको समझ में आएगा| कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त किया जाता हैं| क्योंकि इफिसियों की पत्री  में पौलूस बहुत स्पष्ट रीति से बता देता है कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त किया जाता हैं|

“ जब तुमने सत्य का वचन सुना……” तो सबसे पहले आपको सुनना हैं| और क्या सुनना हैं वह भी बहुत ही जरूरी हैं | क्योंकि हर चीज जो प्रचार की जाती हैं, उस से पवित्र आत्मा नहीं मिलता हैं|  प्रचार के दौरान कोई कहानी सुन कर आपका उद्धार नहीं होता हैं|

परमेश्वर का वचन बहुत साफ रीति से बताता हैं कि “विश्वास सुनने से और सुनना मसीह के वचन से होता हैं रोमियों 10:17|” आपको सुसमाचार सुनना होगा| बिना सुसमाचार सुने आपका उद्धार नहीं हो सकता हैं|

एक व्यक्ति का उद्धार तभी होगा। जब वह मसीह के सुसमाचार को सुनेगा| बिना उसके सुने कोई भी यीशु मसीह को नहीं जान सकता हैं| आप कोई भी कहानी सुने या अच्छी बात सुने वह आपके जीवन को नहीं बदल सकती हैं| पौलूस इसी बात को बताता हैं| उस सुसमाचार पर विश्वास करना हैं| जिस पर हर व्यक्ति को विश्वास करना हैं|  वह विश्वास जो परमेश्वर देता हैं लेकिन वह तभी सक्रिय होता है जब मसीह का सुसमाचार सुनाया जाता हैं|

अब सवाल आता है कि सुसमाचार क्या हैं “ 1 कुरिन्थियों 15:1-4

1हे भाइयों, मैं तुम्हें वही सुसमाचार बताता हूं जो पहिले सुना चुका हूं, जिसे तुम ने अंगीकार भी किया था और जिस में तुम स्थिर भी हो। 2उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैं ने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ। 3इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। 4ओर गाड़ा गया; और पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा।”

परमेश्वर के वचन में बहुत ही स्पष्ट रीति से लिखा है कि वास्तविक तौर पर सच्चा सुसमाचार क्या हैं| पौलूस ने इस बात को कुरिन्थियों की पहली पत्री में बहुत ही स्पष्ट रीति से बता दिया हैं|  इस के इलावा  कोई भी दूसरा सुसमाचार नहीं हैं| आपको इस बात पर विश्वास करना हैं कि यीशु मसीह आपके पापों के कारण कलवारी के क्रूस पर बलिदान हुआ हैं, और मर गया और गाड़ा  गया और मुरदों में तीसरे दिन जिंदा हो गया| जो व्यक्ति इस बात पर ईमान लाता हैं|  वह वास्तव में उद्धार पाता हैं|

पौलूस ने इस बात हो ही इफिसियों की किताब में कहा हैं|  उसी समय पवित्र आत्मा की छाप उस पर लग गई| दूसरे शब्दों में कहा जाए तो उनको तभी पवित्र आत्मा प्राप्त हो गया| उसके लिए कोई प्रार्थना या उपवास करने की जरूरत नहीं हैं| अभी हम एक और आयात को देखने जो पवित्र आत्मा के बारे में बताती हैं| कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त कर सकतें हैं|  क्या पवित्र आत्मा आता जाता रहता हैं जैसे की अधिकतर लोग प्रचार करते हैं|

“रोमियों 8:9,  परन्तु जब कि परमेश्‍वर का आत्मा तुम में बसता है, तो तुम शारीरिक दशा में नहीं परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं। 1 कुरिनथियों 12:13 क्योंकि हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या युनानी, क्या दास, क्या स्वतंत्र एक ही आत्मा के द्वारा एक देह होने के लिये बपतिस्मा लिया, और हम सब को एक ही आत्मा पिलाया गया।”

पवित्र आत्मा कैसे पायें

यहाँ पर आपको पवित्र आत्मा के बारे में एक और बात के बारे में पता लगेगा कि पवित्र आत्मा कैसे प्राप्त कर सकतें हैं| और क्या पवित्र आत्मा को बार-बार बुलाने की जरूरत है या नहीं| पवित्र शास्त्र इसके बारे में क्या सिखाता हैं उस बात को आप आज और अच्छे से सीखेंगे| कुरिनथियों की किताब में पौलूस बताता हैं एक ही बार सदा के लिए पवित्र आत्मा को दिया गया हैं| या एक ही बार में सदा के लिए पवित्र आत्मा का लिए हैं|

यहाँ पर प्रेरित पौलूस उस इतिहासिक घटना की बात कर रहा हैं जो पिन्तेकुस के दिन हुई थी| जब पवित्र आत्मा उन 120 लोगों पर उतरा था| उस समय पवित्र आत्मा हमेशा के लिए या सदा के लिए इस जमीन पर आ गया हैं| पुराने नियम के समय में जैसे पवित्र आत्मा आता जाता रहता था वैसा नहीं हैं| बल्कि अब पवित्र आत्मा हमेशा के लिए परमेश्वर की तरफ से भेज दिया गया हैं| अब पवित्र आत्मा किसी के पास आता है तो उसको छोड़ कर नहीं जाता हैं बल्कि हमेशा के लिए उसके ही साथ रहेगा|

अब पवित्र आत्मा को  बार बार बुलाने की जरूरत नहीं है| परमेश्वर ने जैसा यीशु मसीह ने प्रतिज्ञा की थी पवित्र आत्मा को हमेशा के लिए भेज दिया हैं|अगर ऐसा होता हैं तो फिर जो बात पौलूस ने रोमियों की पत्री में लिखी हैं वह पूरी होते हुए दिखाई नहीं देती| क्योंकि जिसके पास पवित्र आत्मा नहीं हैं वह परमेश्वर का जन नहीं हैं|  इसलिए पवित्र आत्मा एक बार आने के बाद दुबारा छोड़ के नहीं जाता हैं|

अगर आपको पवित्र आत्मा के बपतिसमे के बारे में और जाना हैं तो नीचे दिए लिंक पर टच करें पवित्र आत्मा का बपतिस्मा

निष्कर्ष

पवित्र कैसे प्राप्त करें इस बात को आज आप साफ रीति से समझ चूकें हैं| पवित्र आत्मा को ऐसी चीज नहीं हैं जिसको मांगने की जरूरत हैं| बल्कि पवित्र आत्मा एक व्यक्ति हैं जो हर उद्धार पाए हुए जन में और उसके साथ रहता हैं|  और आप ने सीखा कि पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई रीति करने की जरूरत नहीं हैं|

बल्कि परमेश्वर ने जो धरमी है और हम से प्रेम रखता हैं| पवित्र आत्मा को हमें एक छाप के रूप में हमें दिया हैं| पवित्र आत्मा हमेशा हर उस विश्वासी के साथ हमेशा रहता हैं जिसने यीशु मसीह को अपने उद्धार करता के रूप में स्वीकार किया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

Hebrews 1:4-6 (Jesus Superior to Angels)

दिन 29: यीशु स्वर्गदूतों से श्रेष्ठ है – इकलौता पुत्र और उसकी श्रेष्ठता  Hebrews 1:4-6 (Jesus Superior to Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): Hebrews 1:4-6, फिलिप्पियों 2:9-11, कुलुस्सियों 1:15-17 मुख्य विषय: मसीह की सर्वोच्चता, सृजनहार बनाम सृष्टि और स्वर्गदूतों की आराधना का केंद्र स्वर्गदूतों

दिन 28: स्वर्गदूतों की भाषा – प्रेम के बिना सब व्यर्थ है 1 Corinthians 13:1 (The Language of Angels)

दिन 28: स्वर्गदूतों की भाषा – प्रेम के बिना सब व्यर्थ है 1 Corinthians 13:1 (The Language of Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 Corinthians 13:1, 2 कुरिन्थियों 12:4, प्रकाशितवाक्य 5:11-12 मुख्य विषय: आत्मिक वरदानों की सीमा, स्वर्गदूतों की बोली और मसीही प्रेम की

Revelation 16:1-17 (The Seven Bowls of Wrath) परमेश्वर का न्याय, Seven Bowls of Wrath, Revelation 16 Hindi, Swargdoot aur Saat Katore

दिन 27: स्वर्गदूत और सात कटोरे – परमेश्वर के न्याय का क्रियान्वयन Revelation 16:1-17 (The Seven Bowls of Wrath)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): Revelation 16:1-17, प्रकाशितवाक्य 15:1, 6-7 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, परमेश्वर का पवित्र प्रकोप (Wrath) और स्वर्गदूतों की अचूक आज्ञाकारिता स्वर्गदूतों के

1 Thessalonians 4:16 (The Archangel's Call and Trumpet)

दिन 26: मसीह के आगमन की घोषणा – प्रधान दूत का शब्द और तुरही 1 Thessalonians 4:16 (The Archangel’s Call and Trumpet)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 थिस्सलुनीकियों 1 Thessalonians 4:16, मत्ती 24:31, 1 कुरिन्थियों 15:52 मुख्य विषय: द्वितीय आगमन, स्वर्गीय उद्घोषणा और पुनरुत्थान की महान विजय

Matthew 13:41-42(Angels of Judgment) मत्ती 13:41-42 के अनुसार अंत के समय में स्वर्गदूत कैसे 'गेहूं' और 'जंगली दाने' को अलग करने का गम्भीर और निर्णायक कार्य करेंगे।

दिन 25: न्याय के दूत – कटनी के समय गेहूं और जंगली दाने अलग करना Matthew 13:41-42(Angels of Judgment)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): मत्ती Matthew 13:41-42, मत्ती 13:49-50, प्रकाशितवाक्य 14:15-16 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, अलगाव की प्रक्रिया और स्वर्गदूतों की निर्णायक भूमिका स्वर्गदूतों के