पवित्र आत्मा की छाप

पवित्र आत्मा की छाप क्या हैं 09/What is the Seal of Holy Spirit

पवित्र आत्मा की छाप: परिचय

पवित्र आत्मा की छाप पवित्र आत्मा के कार्य में से एक हैं। पवित्र आत्मा की छाप के बारे में हमें पवित्र आत्मा के प्रतीकों के लेख में भी देखा था। लेकिन अब हम पवित्र आत्मा के इस कार्य को थोड़ा-सा विवरण में देखेंगे। क्योंकि पवित्र आत्मा की छाप के विषय में हर एक विश्वासी को सीखना बहुत ही जरूरी हैं।

पवित्र आत्मा की छाप

पवित्र आत्मा की छाप के साथ एक ऐसी शिक्षा का सिद्धांत जुड़ा हैं जिस सिद्धांत को बहुत सारे लोग मना कर देते हैं। पवित्र आत्मा की छाप के साथ आप को उस सिद्धांत भी स्पष्ट ज्ञान हो जाएगा। उस सिद्धांत को आप अनंतकाल की सुरक्षा के नाम से जानते होंगे। अनंतकाल की सुरक्षा का अर्थ यह हैं कि विश्वासी अपना उद्धार कभी-भी नहीं खो सकता हैं

बाइबल पवित्र आत्मा की छाप के बारे में क्या सिखाती हैं?

पवित्र आत्मा की छाप के बारे में बाइबल में हमको बहुत ही स्पष्ट शिक्षा मिलती हैं। यदि आप बाइबल से प्यार करते हैं। बाइबल को सीखना चाहते हैं। तो अगर इन आयतों को ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको बहुत ही आसानी से समझ में आ जाएगी कि पवित्र आत्मा की  छाप कब, किसे और क्यों दी जाती हैं।  2 कुरिनथियों 1:22; इफिसियों 1:13; 4:30 ये तीन आयतें हैं जो आपको पवित्र आत्मा की छाप के बारे में सीखने के लिए मदद करेंगी।

2 कुरिनथियों 1:22 में परमेश्वर ने एक विश्वासी पर छाप दी है ये बयाने में हमको पवित्र आत्मा दिया हैं। इफिसियों 1:13 में बाइबल हमको सिखाती हैं कि उद्धार के समय पवित्र आत्मा की छाप दी जाती है हर विश्वासी के पास ये छाप हैं। इफिसियों 4:30 में बाइबल हमको बताती है कि पवित्र आत्मा की छाप छुटकारे के दिन तक की हैं।

पवित्र आत्मा की छाप किसको दी जाती हैं

2 कुरिनथियों 1:22 में बाइबल बहुत ही साफ रीति से बता देती हैं कि पवित्र आत्मा की  छाप किसको दी जाती हैं लेकिन उससे पहले जाने कि पुराने नियम में पवित्र आत्मा की छाप के बारे में कुछ नहीं लिखा हैं। क्योंकि पुराने नियम में पवित्र आत्मा हमेशा के लिए नहीं रहता हैं बलिक पवित्र आत्मा आता जाता रहता हैं। लेकिन नए नियम में पवित्र आत्मा एक विश्वासी में वास करता हैं और कभी भी नहीं छोड़ कर जाता।

आत्मा छाप किसको दी जाती हैं

पवित्र आत्मा की छाप उस व्यक्ति को दी जाती हैं। जिसने सच में प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास किया है अपने पापों को प्रभु यीशु मसीह के सामने मान कर छोड़ दिया हैं इफिसियों 1:13 । इस की शुरुआत पिन्तेकुस्त के दिन से हुई हैं। जब पवित्र आत्मा स्थाई तौर पर इस संसार में आया था।

पवित्र आत्मा की छाप क्या हैं ?

हम कब से पवित्र आत्मा की छाप के बारे में बात करते आ रहें हैं आपके मन में ये सवाल तो जरूर आया होगा कि पवित्र आत्मा की छाप क्या हैं? ये सवाल आना  भी चाहिए। क्योंकि इसका पता होना भी जरूरी है कि पवित्र आत्मा की छाप क्या हैं पवित्र आत्मा की छाप खुद पवित्र आत्मा ही हैं।

पवित्र आत्मा की छाप खुद पवित्र आत्मा ही हैं।

हमको पवित्र आत्मा की छाप पवित्र आत्मा के द्वारा पवित्र आत्मा में दी जाती हैं। थोड़ा समझने में मुश्किल लग सकता हैं लेकिन सच तो ये ही हैं। परमेश्वर और पवित्र आत्मा एक है दोनों ही इस कार्य में शामिल हैं इफिसियों 1:13

पवित्र आत्मा की छाप कब तक की हैं

हर वस्तु की कोई ना कोई अविधि होती है वैसे ही पवित्र आत्मा की छाप की भी एक अविधि हैं। इफिसियों 4:30 में परमेश्वर का वचन बताता है कि आत्मा की छाप हमको छुटकारे के दिन तक दी गई हैं।दूसरे शब्दों में कहूँ तो जब तक परमेश्वर अपने वायदे को पूरा नहीं कर लेगा तब तक। और किसी भी विश्वासी भाई बहन के ऊपर से ये छाप कभी नहीं निकाली जाएगी।

दूसरे शब्दों में कहा जाएँ कि जब तक पवित्र आत्मा है तब तक आत्मा की छाप हैं। जब तक आत्मा कि छाप है तब तक आपका उद्धार हैं। इसलिए मैं ये विश्वास करता हूँ कि मेरा उद्धार कभी भी नहीं खो सकता हैं। मैं एक बार और हमेशा के लिए बचाया गया हूँ। इसके बार में जब हम उद्धार के विषय में सीखेंगे तब विस्तार से देखेंगे।

पवित्र आत्मा की छाप से हम क्या सीखते हैं

आत्मा की छाप हमको कुछ ऐसी बातें बताती है जो आपको ये समझने में सहायता करेगी कि छाप के विषय में समझना क्यों जरूरी हैं।

सुरक्षा

यदि आप इतिहासिक और पुराने राजा महाराजाओं वाली फिल्मों को देखा या उनकी कहानियों को पढा होगा तो आपको इस बात के विषय में जरूर पता होगा कि एक राजा की मुहर या छाप क्या कर सकती हैं।

बाइबल में भी हम इस बात को देखते हैं, जब दानियल को शेरों की गुफा में डाला गया था तो उस गुफा को बंद करने वाले पत्थर पर राजा और उसके कर्मचारियों ने अपनी अपनी मुहर या छाप लगा थी। अब उसको कोई भी नहीं हिला सकता था। राजा के इलावा अगर कोई दूसरा व्यक्ति उस मुहर को तोड़ता है तो उसको अपनी जान को बहुत बड़े फंदे में डाल दिया हैं दानिय्येल 6:17।

पवित्र आत्मा की छाप

दूसरा हम देखते है जब यीशु मसीह को कब्र में रखा गए था तब उस समय के धर्म गुरुओं ने जा कर रोमी शासकों से यीशु मसीह की कब्र पर पहरा देने के लिए निवेदन दिया, और रोमियों ने भी यीशु मसीह की कब्र पर मुहर या छाप लगा दी जिसको उनके सिवा कोई भी नहीं हटा सकता था। मत्ती 27:62-66.

इन दोनों ही जगह पर आप देख सकते है कैसे एक मुहर सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जाती थी। ठीक वैसे ही पवित्र आत्मा की छाप है जो हमारी सुरक्षा के लिए हैं। कोई भी उस मुहर को हाथ नहीं लगा सकता हैं।

प्रामाणिकता

पवित्र आत्मा की छाप हमको प्रामाणिकता देती हैं। इसको आप एक छोटे से उदाहरण से समझ सकते हैं। जब आप बाहर देश की यात्रा करते है तो जब आप हवाई अड्डे पर होते है तो चेकिंग के दौरान आपके पासपोर्ट पर मुहर होनी बहुत जरूरी हैं तभी आप दूसरी जगह पर जा सकते हैं। ठीक वैसे ही पवित्र आत्मा हमारी इस बात की प्रामाणिकता है कि हम परमेश्वर की संतान हैं ।

स्वामित्व

आत्मा की छाप इस बात को बताती है कि हमारा स्वामी कौन हैं। हम किसी की संपति हैं। जब गुलामी का समय था उस समय जब भी कोई अमीर आदमी किसी गुलाम को खरीदता था उस पर गर्म लोहे के द्वारा आपनी छाप लगा देता था। आज के समय में आप उनको भी देख सकते है जिनके पास ज्यादा तादाद में पशु होते है वे भी उन पर किसी ना किसी तरह की अपनी छाप या मुहर लगते हैं। ताकि दूसरों को पता लग जाएँ कि ये किस कि संपति हैं।

उसी तरह से पवित्र आत्मा इस बात की छाप हमारे स्वामी के बारे में बताती हैं। कि हम परमेश्वर के हैं। इस संसार का और शैतान का हम पर कोई भी अधिकार नहीं हैं।

अधिकार

छाप एक और बात को दिखाती हैं और वो है अधिकार । जिसके पास मुहर हैं उसके पास अधिकार हैं। पुराने नियम में जब आप एस्तेर की पुस्तक को पढ़ते है तो आप को पता चलेगा कि मुहर का अधिकार क्या होता हैं। जब हमान को मिली तब उसने सारे यहूदियों को मारना चाहा। और जब रानी एस्तेर को मिली तब क्या हुआ इस बात के विषय में आप जब बाइबल को पढ़ेंगे तब आपको पता चलेगा।

पवित्र आत्मा की छाप

पवित्र आत्मा की मुहर भी हमको परमेश्वर के वचन का प्रचार करने, सुसमाचार प्रचार करने, सिखाने का अधिकार देती हैं। ये अधिकार हमको परमेश्वर की ओर से मिला हैं।

निष्कर्ष

आज आपने पवित्र आत्मा की छाप के बारे में सिखा हैं। कि पवित्र आत्मा की छाप उद्धार के समय उसी क्षण परमेश्वर और पवित्र आत्मा के द्वारा दे दी जाती हैं। पवित्र आत्मा की छाप मन फिरने और यीशु मसीह को उद्धारकर्ता के रूप में ग्रहण करने वाले व्यक्ति पर दी जाती हैं। इस छाप के साथ ही परमेश्वर का अधिकार हो जाता है

फिर चार बातों को अपने सीखा कि पवित्र आत्मा की छाप आपको हमेशा की सुरक्षा प्रदान करती हैं। आप के स्वर्ग जाने का प्रमाण है। पवित्र आत्मा की छाप इस बात को बताती हैं की परमेश्वर आपका स्वामी हैं इस जमीन पर आपको परमेश्वर का काम करने का अधिकार भी देती हैं।

इसलिए मैंने आपसे ऊपर इस बात को कहा था कि आत्मा के छाप के विषय में सीखना बहुत ही जरूरी हैं।

तो आज अवसर है कि आप भी परमेश्वर के आत्मा को अपने जीवन में काम करने दे। अपने पापों को परमेश्वर के पुत्र के सामने अंगीकार करे और यीशु मसीह को अपने उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करे। विश्वास करें कि यीशु मसीह का बलिदान के द्वारा ही आप अपने सारे पापों से क्षमाप्राप्त कर सकते हैं।

इस बात पर विश्वास करे कि यीशु मसीह मेरे ही पापों के लिए क्रूस पर कुर्बान हुया और कब्र में रखा गया। और परमेश्वर ने उसे मुरदों में से तीसरे दिन जीवित किया। ये ही परमेश्वर का प्रेम हैं जो आपको परमेश्वर के पास ले आता हैं

इस लेख को आगे भी शेयर करें ताकि दूसरे मसीह भाई-बहन पवित्र आत्मा के बारे में जान सकें। और यदि आपके पास कोई सुझाव या सवाल है तो नीचे comment में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

Hebrews 1:4-6 (Jesus Superior to Angels)

दिन 29: यीशु स्वर्गदूतों से श्रेष्ठ है – इकलौता पुत्र और उसकी श्रेष्ठता  Hebrews 1:4-6 (Jesus Superior to Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): Hebrews 1:4-6, फिलिप्पियों 2:9-11, कुलुस्सियों 1:15-17 मुख्य विषय: मसीह की सर्वोच्चता, सृजनहार बनाम सृष्टि और स्वर्गदूतों की आराधना का केंद्र स्वर्गदूतों

दिन 28: स्वर्गदूतों की भाषा – प्रेम के बिना सब व्यर्थ है 1 Corinthians 13:1 (The Language of Angels)

दिन 28: स्वर्गदूतों की भाषा – प्रेम के बिना सब व्यर्थ है 1 Corinthians 13:1 (The Language of Angels)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 Corinthians 13:1, 2 कुरिन्थियों 12:4, प्रकाशितवाक्य 5:11-12 मुख्य विषय: आत्मिक वरदानों की सीमा, स्वर्गदूतों की बोली और मसीही प्रेम की

Revelation 16:1-17 (The Seven Bowls of Wrath) परमेश्वर का न्याय, Seven Bowls of Wrath, Revelation 16 Hindi, Swargdoot aur Saat Katore

दिन 27: स्वर्गदूत और सात कटोरे – परमेश्वर के न्याय का क्रियान्वयन Revelation 16:1-17 (The Seven Bowls of Wrath)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): Revelation 16:1-17, प्रकाशितवाक्य 15:1, 6-7 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, परमेश्वर का पवित्र प्रकोप (Wrath) और स्वर्गदूतों की अचूक आज्ञाकारिता स्वर्गदूतों के

1 Thessalonians 4:16 (The Archangel's Call and Trumpet)

दिन 26: मसीह के आगमन की घोषणा – प्रधान दूत का शब्द और तुरही 1 Thessalonians 4:16 (The Archangel’s Call and Trumpet)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): 1 थिस्सलुनीकियों 1 Thessalonians 4:16, मत्ती 24:31, 1 कुरिन्थियों 15:52 मुख्य विषय: द्वितीय आगमन, स्वर्गीय उद्घोषणा और पुनरुत्थान की महान विजय

Matthew 13:41-42(Angels of Judgment) मत्ती 13:41-42 के अनुसार अंत के समय में स्वर्गदूत कैसे 'गेहूं' और 'जंगली दाने' को अलग करने का गम्भीर और निर्णायक कार्य करेंगे।

दिन 25: न्याय के दूत – कटनी के समय गेहूं और जंगली दाने अलग करना Matthew 13:41-42(Angels of Judgment)

मुख्य पाठ (Key Scriptures): मत्ती Matthew 13:41-42, मत्ती 13:49-50, प्रकाशितवाक्य 14:15-16 मुख्य विषय: अंतिम न्याय, अलगाव की प्रक्रिया और स्वर्गदूतों की निर्णायक भूमिका स्वर्गदूतों के